Click Here
Click Here
Click Here

रांची : ED मामले में हाईकोर्ट के CBI जांच आदेश से मचा सियासी घमासान, बाबूलाल मरांडी बोले– ‘सच्चाई सामने आएगी, दोषी नहीं बचेंगे’

Ranchi: ईडी कार्यालय से जुड़े मामले में झारखंड हाई कोर्ट द्वारा CBI जांच के आदेश के बाद सूबे में सियासत तेज हो...

Ranchi: ईडी कार्यालय से जुड़े मामले में झारखंड हाई कोर्ट द्वारा CBI जांच के आदेश के बाद सूबे में सियासत तेज हो गई है. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हाईकोर्ट के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह न्याय की दिशा में बड़ा और जरूरी कदम है. मरांडी ने कहा कि रांची पुलिस द्वारा ईडी कार्यालय में छापेमारी करना और भ्रष्टाचार के मामलों में चल रही जांच को प्रभावित करने की कोशिश करना, बेहद गंभीर मामला है. ऐसे में हाई कोर्ट का यह आदेश पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने में महत्वपूर्ण साबित होगा.

जांच को रोकने या लटकाने की कोशिश होगी : बाबूलाल

बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के अब तक के रिकॉर्ड को देखते हुए पूरा अंदेशा है कि इस मामले में जांच को रोकने या लटकाने की कोशिश की जाएगी. संभव है कि सरकार इस आदेश को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाए और इसके लिए जनता की गाढ़ी कमाई का करोड़ों रुपये महंगे वकीलों पर खर्च किए जाएं.

सच्चाई ज्यादा दिनों तक दब नहीं सकती : बाबूलाल

भाजपा नेता ने कहा कि चाहे जितनी कोशिश कर ली जाए, सच्चाई ज्यादा दिनों तक दब नहीं सकती. देर-सबेर पूरा सच सामने आएगा और जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ निष्पक्ष और कड़ी कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में निष्पक्ष जांच लोकतंत्र और कानून के शासन के लिए बेहद जरूरी है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *