बिजली चोरी के खिलाफ 7680 ठिकानों पर रेड, 1082 पर FIR, दो करोड़ का जुर्माना

Ranchi: झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड ने बिजली चोरी के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी की. छापेमारी अभियान में मुख्यालय के द्वारा गठित 119...

bijli bill
bijli bill

Ranchi: झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड ने बिजली चोरी के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी की. छापेमारी अभियान में मुख्यालय के द्वारा गठित 119 टीमों ने राज्यभर में 7680 ठिकानों पर रेड किए, 1082 उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. दो करोड़ 74 लाख रुपये का जुर्माना ठोंका गया.

उपभोक्ताओं से सूचना देने की अपील.

ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड ने राज्य के सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली चोरी कर रहे व्यक्तियों की सूचना संपूर्ण पता के साथ मोबाइल नंबर 9431135515 पर दें. सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम एवं मोबाइल नंबर गुप्त रखा जाएगा.

Also Read: ट्रेजरी मामले पर रार: कांग्रेस का भाजपा पर वार, जांच एजेंसियों को राजनीतिक हथियार बनाना बंद करे भाजपा

किस सर्किल में कितने उपभोक्ताओं के खिलाफ FIR

सर्किल और FIR की संख्या

  • रांची 97
  • गुमला 53
  • जमशेदपुर 69
  • चाईबासा 63
  • धनबाद 51
  • चास 77
  • डालटनगंज 96
  • गढ़वा 42
  • दुमका 67
  • साहेबगंज 108
  • गिरिडीह 70
  • देवघर 72
  • हजारीबाग 122
  • रामगढ़ 54
  • कोडरमा 41
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *