
News Desk: पिछली जेनरेशन का फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13 इस समय बड़े डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है, जो बजट में प्रीमियम फोन खरीदने वालों के लिए शानदार मौका साबित हो सकता है. यह डिवाइस भारतीय बाजार में करीब 69,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था, लेकिन फिलहाल इसे 60 हजार रुपये से कम में खरीदा जा सकता है.
फीचर्स की बात करें तो इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप, AMOLED डिस्प्ले, दमदार बैटरी और आकर्षक डिजाइन मिलता है. ऐसे में अगर आप प्रीमियम सेगमेंट का फोन कम कीमत में लेना चाहते हैं, तो यह डील आपके लिए फायदेमंद हो सकती है.
Amazon Deal: OnePlus 13 पर भारी छूट
Amazon पर OnePlus 13 पर इस समय शानदार ऑफर मिल रहा है. फोन का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 60,999 रुपये में उपलब्ध है, जो लॉन्च कीमत से करीब 9,000 रुपये कम है. इसके अलावा, चुनिंदा बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 3,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है. ऐसे में इसकी कीमत घटकर लगभग 57,000 रुपये हो जाती है. ज्यादा बचत के लिए ग्राहक अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज कर सकते हैं, जिससे कीमत और कम हो सकती है.
एक्सचेंज-EMI और वारंटी ऑफर से डील और फायदेमंद
Amazon इस डील में एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है, जिसमें ग्राहकों को अपने पुराने फोन पर अधिकतम 42,600 रुपये तक की वैल्यू मिल सकती है। हालांकि, यह पूरी तरह आपके डिवाइस की कंडीशन, उम्र और मॉडल पर निर्भर करता है.
खरीदारी को आसान बनाने के लिए EMI का भी ऑप्शन दिया गया है. इसकी मंथली EMI करीब 2,145 रुपये से शुरू होती है, जिससे एक साथ पूरा पैसा देने की जरूरत नहीं पड़ती.
साथ ही, OnePlus 13 पर ग्रीन लाइन जैसी समस्या के लिए कंपनी लाइफटाइम वारंटी भी दे रही है. ज्यादा सुरक्षा के लिए ग्राहक एक्सटेंडेड वारंटी और टोटल मोबाइल प्रोटेक्शन जैसे एड-ऑन प्लान भी चुन सकते हैं.
क्या OnePlus 13 खरीदना सही रहेगा?
अगर आप ऐसा प्रीमियम स्मार्टफोन चाहते हैं जो तेज परफॉर्मेंस के साथ रोजमर्रा के काम भी आसानी से संभाल सके, तो यह आपके लिए अच्छा विकल्प बन सकता है—खासकर करीब 57,000 रुपये की कीमत पर.
इसमें लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है, साथ ही 16GB तक RAM और बेहतर कूलिंग सिस्टम मिलता है. इससे गेमिंग हो या मल्टीटास्किंग, फोन स्मूद चलता है और जल्दी गर्म भी नहीं होता.
कुल मिलाकर, जो यूज़र दमदार परफॉर्मेंस और भरोसेमंद डेली यूज़ फोन चाहते हैं, उनके लिए यह एक मजबूत चॉइस साबित हो सकता है.
