Motorola Edge 70 Fusion की पहली सेल शुरू, ₹2000 डिस्काउंट के साथ मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला दमदार फोन

Technology News: मोटोरोला का नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Fusion भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है. इस फोन की...

Moto Edge 70 Fusion Sale Starts
Moto Edge 70 Fusion

Technology News: मोटोरोला का नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Fusion भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है. इस फोन की पहली सेल आज यानी 12 मार्च से शुरू हो चुकी है. ग्राहक इसे Flipkart, Motorola India की आधिकारिक वेबसाइट और देशभर के रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं. ऐसे में अगर आप बजट में अच्छा फोन खरीदना चाहते हैं, तो फिर यहां जानिए इसके फीचर्स और कीमत के बारे में.

Motorola Edge 70 Fusion की कीमत

Motorola Edge 70 Fusion को भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसमें-

  • 8GB RAM + 128GB स्टोरेज – ₹26,999
  • 8GB RAM + 256GB स्टोरेज – ₹29,999
  • 12GB RAM + 256GB स्टोरेज – ₹32,999

वहीं, कंपनी इस मॉडल पर लॉन्च ऑफर भी दे रही है. ऑफर के तहत HDFC, Axis, ICICI और SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹2,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा, अगर आप फोन को EMI पर खरीदते हैं, तो ₹2,500 तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है. साथ ही कंपनी सभी ब्रांड्स के पुराने फोन पर ₹2,000 का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है.

इन ऑफर्स के बाद फोन की शुरुआती प्रभावी कीमत करीब ₹24,999 तक पहुंच जाती है. वहीं दूसरे और तीसरे वेरिएंट की कीमत क्रमशः लगभग ₹27,999 और ₹30,999 रह जाती है.

Jio यूजर्स के लिए खास AI ऑफर

Motorola Edge 70 Fusion के साथ Jio यूजर्स को एक खास ऑफर भी दिया जा रहा है. इस ऑफर के तहत ग्राहकों को 18 महीने तक Google Gemini Pro प्लान का मुफ्त एक्सेस मिलेगा. इस प्लान की अनुमानित कीमत करीब ₹35,000 से ज्यादा बताई जाती है. ऐसे में जो लोग AI फीचर्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं, उनके लिए यह ऑफर काफी आकर्षक साबित हो सकता है.

प्रीमियम डिजाइन और कलर ऑप्शन

यह स्मार्टफोन तीन प्रीमियम कलर ऑप्शन Pantone Blue Surf, Pantone Country Air और Pantone Silhouette में आता है. इन सभी रंगों में फैब्रिक-इंस्पायर्ड फिनिश दी गई है, जिससे फोन का डिजाइन काफी प्रीमियम और अलग नजर आता है.

शानदार डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस

Motorola Edge 70 Fusion में 6.78-इंच का Super HD 1.5K Extreme AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट और 5200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस जैसे फीचर्स मिलते हैं. साथ ही डिस्प्ले में 10-bit कलर डेप्थ, 100% DCI-P3 कलर गैमट और Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है.

फोन की परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है.

कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP Sony LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ) और 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है.

7,000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग

फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देने का दावा करती है. इसके साथ 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है.

सॉफ्टवेयर और अन्य फीचर्स

Motorola Edge 70 Fusion Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है. कंपनी ने इसमें 3 साल तक OS अपडेट और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट
देने का वादा किया है. फोन में कई प्रीमियम फीचर्स भी मिलते हैं, जैसे

  • 5G, Wi-Fi 6E, Bluetooth 6.0 और NFC
  • इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक
  • डुअल स्टीरियो स्पीकर्स के साथ Dolby Atmos
  • IP68 और IP69 डस्ट व वाटर रेसिस्टेंस
  • MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन

इन फीचर्स के कारण यह स्मार्टफोन मजबूत, सुरक्षित और प्रीमियम अनुभव देने वाला डिवाइस बन जाता है.

यह भी पढ़ें: भारतीय बाजार में एंट्री को तैयार Realme का नया सस्ता 5G फोन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *