Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला: 40 प्रस्तावों पर लगी मुहर, डाल्टेनगंज अब मेदिनीनगर’होटलों में लगेगा टूरिस्ट टैक्स.

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में राज्य सरकार ने जनहित और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े 40 महत्वपूर्ण...

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में राज्य सरकार ने जनहित और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े 40 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी है.इस बैठक में शिक्षा, पर्यटन, और सरकारी कर्मचारियों के लाभ से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए हैं.

शिक्षा और छात्र कल्याण पर जोर

– मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना: इस योजना के नियमों में संशोधन किया गया है ताकि अधिक छात्र इसका लाभ उठा सकें.

– नया महिला पॉलिटेक्निक: गोड्डा में एक नए महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के निर्माण के लिए 88 करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृति दी गई है.

– डिग्री कॉलेज का विस्तार: सारठ स्थित महिला विद्यालय को अब पूर्ण रूप से डिग्री कॉलेज में परिवर्तित कर दिया गया है.

– छात्रावास निर्माण: रांची विमेंस कॉलेज के प्रस्तावित छात्रावास के स्थल में परिवर्तन किया गया है, अब यह छात्रावास मोराबादी में बनाया जाएगा.

– NCC कैडेट्स को सौगात: राज्य के NCC कैडेट्स के दैनिक नाश्ते की राशि में बढ़ोतरी की गई है.

पर्यटन और आधारभूत संरचना:

– झारखंड सिटी टूरिस्ट टैक्स: राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने और राजस्व जुटाने के लिए झारखंड सिटी टूरिस्ट टैक्स रूल्स’ को मंजूरी दी गई है अब राज्य के होटलों में ठहरने वाले पर्यटकों को टैक्स देना होगा.

– ड्राइविंग इंस्टिट्यूट: राज्य में ड्राइविंग ट्रेनिंग संस्थानों को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक राशि आवंटित की गई है.

सरकारी कर्मचारियों और नियुक्तियों के लिए खुशखबरी:

– शिशु देखभाल अवकाश : महिला कर्मचारियों के लिए अब अवकाश के नियम और भी बेहतर कर दिए गए हैं.2 साल के कुल अवकाश में से पहले साल 100% वेतन और दूसरे साल 80% वेतन देय होगा.

– नेतरहाट विद्यालय: इस प्रतिष्ठित विद्यालय के कर्मियों के उत्साहवर्धन के लिए उन्हें 20% विशेष वेतन देने का निर्णय लिया गया है.

– शिकायत निवारण: सरकारी सेवकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए झारखंड सरकारी सेवक शिकायत निवारण नियमावली को मंजूरी दी गई है.

– आरक्षण रोस्टर: राजकीय विश्वविद्यालयों में नियुक्तियों के लिए आरक्षण रोस्टर को स्पष्ट कर दिया गया है.

नाम परिवर्तन और अन्य महत्वपूर्ण निर्णय:

– स्टेशन का नया नाम: पलामू जिला मुख्यालय स्थित डाल्टेनगंज स्टेशन का नाम बदलकर अब आधिकारिक रूप से मेदिनीनगर स्टेशन कर दिया गया है.

– जनगणना: राज्य में आगामी जनगणना कार्यों के सुचारू संचालन के लिए आउटसोर्सिंग के माध्यम से कर्मियों की सेवा ली जाएगी.

– विमानन सेवा: रेडबर्ड’ संस्थान से ली जा रही सेवाओं की अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *