MWC 2026 में Motorola का धमाका:8.1 -इंच डिस्प्ले और 50MP कैमरे वाला फोल्डेबल 5G फोन आज होगा पेश”

  News Desk :मोटरोला का पहला बुक- स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन रेजर फोल्ड पिछले महीने CES 2026 में पेश किया गया था ,उस...

 

News Desk :मोटरोला का पहला बुक- स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन रेजर फोल्ड पिछले महीने CES 2026 में पेश किया गया था ,उस समय कंपनी ने इसकी कीमत और पूरी जानकारी साझा नहीं की थी.

अब MWC 2026 में कंपनी इस फोन के सभी स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठाने वाली है.पहले ही सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी जल्द देने की घोषणा की गई थी.

आइए इस फोन के 3 फीचर्स को विस्तार से समझते है……

Motorola Razr fold : आज खुलेगा राज ,जाने लॉन्च और दमदार फीचर्स

मोटोरोला ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर बताया है कि Razr Fold की पूरी जानकारी आज यानी 2 मार्च को MWC 2026 को दी जाएगी .यह कंपनी का पहला बड़े डिस्प्ले वाला 5G फोन होगा. कहा जा रहा है कि यह फोन Galaxy Z Fold 7,HoNor Magic V6 और Pixel 10 Pro जैसे फोनों को टक्कर देगा.Honor ने अपना V6 पहले ही लॉन्च कर दिया है.

“8.1 इंच बड़ी स्क्रीन और 50MP कैमरा के साथ आएगा Motorola Razr Fold”

मोटरोला का नया फोल्डेबल फोन Razr Fold बड़ी स्क्रीन और दमदार कैमरे के साथ चर्चा में है.इसमें 8.1-इंच की 2K LTPO की इनर डिस्प्ले और साथ ही 6.6- इंच की आउटर डिस्प्ले मिल सकती है.

कैमरे की बात करे तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरे मिल सकते है:

  • 50MP का SONY LYTIA का मेन कैमरा 
  • 50MP का 3X Zoom लेंस (Periscope telephoto lens)
  • 50MP का अल्ट्रा -वाइड -एंगल लेंस

संभावित कीमत और लॉन्च अपडेट

Razr Fold की ऑफिशियल कीमत और बाजार में मिलने की जानकारी आज ,2 मार्च को सामने आ सकती है.रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी शुरुआती कीमत करीब 1,500 डॉलर (लगभग 1.4 लाख रुपए) से कम रहने की उम्मीद है.माना जा रहा है कि यह Galaxy Z Fold 7 और Pixel 10 Pro Fold से सस्ता हो सकता है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *