मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन आज करेंगे प्रेस वार्ता

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में आज औद्योगिक विकास और निवेश के लिहाज से एक बेहद महत्वपूर्ण दिन होने जा रहा है।...

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में आज औद्योगिक विकास और निवेश के लिहाज से एक बेहद महत्वपूर्ण दिन होने जा रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में टाटा समूह के शीर्ष नेतृत्व के साथ एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे. इस प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री के साथ टाटा संस के चेयरमैन श्री एन. चंद्रशेखरन और टाटा स्टील के सीईओ सह मैनेजिंग डायरेक्टर श्री टीवी नरेंद्रन विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे. राज्य के राजनीतिक और औद्योगिक गलियारों में इस मुलाकात को लेकर काफी चर्चा है. माना जा रहा है कि इस बैठक के दौरान टाटा समूह झारखंड में कुछ बड़ी निवेश परियोजनाओं की घोषणा कर सकता है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार राज्य में रोजगार सृजन और औद्योगिक विस्तार पर जोर देते रहे हैं, ऐसे में टाटा संस के चेयरमैन का रांची आना राज्य के विकास के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *