सफाई पर सख्ती: खटाल, अवैध मीट दुकान और कूड़ा फेंकने वालों पर नगर निगम का जुर्माना

रांची: रांची नगर निगम ने शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए आज 18 फरवरी 2026 को सख्त अभियान चलाया. तीन अलग-अलग मामलों...

नगर निगम

रांची: रांची नगर निगम ने शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए आज 18 फरवरी 2026 को सख्त अभियान चलाया. तीन अलग-अलग मामलों में नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना लगाया गया. निगम ने साफ कहा है कि गंदगी फैलाने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

अवैध खटाल पर कार्रवाई, 5 संचालकों पर ₹25 हजार जुर्माना

शहर के मौसीबाड़ी, जगन्नाथपुर इलाके में बिना अनुमति खटाल चलाने और गंदगी फैलाने वाले 5 लोगों पर कार्रवाई की गई. इन पर कुल ₹25,000 का जुर्माना लगाया गया. इनमें शंकर यादव, बबन राय, जय गोविंद, मुकेश यादव और अरविंद कुमारजिन शामिल हैं.

वहीं, निगम ने स्पष्ट किया कि शहर में बिना वैध कागजात के खटाल चलाना पूरी तरह अवैध है. सार्वजनिक जगहों पर गोबर या अन्य गंदगी फैलाने वालों पर आगे भी सख्ती जारी रहेगी.

खुले में मीट बेचने वालों पर जुर्माना

निगम क्षेत्र में खुले में मीट और नॉन-वेज की बिक्री प्रतिबंधित है. सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. किरण कुमारी के नेतृत्व में करमटोली चौक से बरियातू रोड तक जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान दो अवैध मीट दुकानें पकड़ी गईं. इस दौरान एक दुकान पर ₹1,000 का जुर्माना और दूसरी दुकान पर अतिक्रमण और गंदगी के लिए ₹2,000 का जुर्माना लगाया गया. साथ ही दोनों दुकानों को हटाया गया और दोबारा दुकान नहीं लगाने की सख्त चेतावनी दी गई.

CCTV से निगरानी, ऑन-स्पॉट चालान

अब शहर में कूड़ा फेंकने वालों पर सीसीटीवी के जरिए नजर रखी जा रही है. रांची स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से निगरानी कर तुरंत चालान काटा जा रहा है. आज मेन रोड, स्टेशन रोड, भारत माता चौक, बड़गई चौक, कचहरी और हरमू रोड इलाके में कुल ₹8,000 का चालान किया गया.

यह भी पढ़ें: PMAY तहत फ्लैट आवंटन में गड़बड़ी की जांच करें नगर आयुक्त- हाईकोर्ट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *