नगर निकाय चुनाव: शांतिपूर्ण मतदान के बाद SSP ने जताया आभार, विजयी जुलूस और डीजे पर सख्त पाबंदी

धनबाद: नगर निकाय चुनाव के सफल और शांतिपूर्ण समापन के बाद एसएसपी प्रभात कुमार ने जिले की जनता के प्रति आभार प्रकट...

धनबाद: नगर निकाय चुनाव के सफल और शांतिपूर्ण समापन के बाद एसएसपी प्रभात कुमार ने जिले की जनता के प्रति आभार प्रकट किया है. उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया है कि चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के बाद भी कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. जीत का जश्न मनाने के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिनका उल्लंघन करने पर सीधी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
लोकतंत्र की सफलता के लिए जनता को धन्यवाद
एसएसपी ने कहा कि इस लोकतांत्रिक महापर्व को सफल बनाने में मतदाताओं, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और पुलिस बल ने एकजुट होकर कार्य किया. उन्होंने मतदाताओं की जागरूकता और संयम की सराहना करते हुए कहा, नागरिकों के सहयोग के बिना शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराना संभव नहीं था. लोकतंत्र की असली मजबूती शांतिपूर्ण भागीदारी में ही निहित है. उन्होंने चुनाव ड्यूटी में तैनात जवानों और पदाधिकारियों के समर्पण की भी पीठ थपथपाई.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *