Click Here
Click Here
Click Here

रांची: अमीन ने सीओ को दी जान से मारने की धमकी

रांची: नामकुम अंचल कार्यालय में शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक आउटसोर्सिंग अमीन ने ड्यूटी पर तैनात अंचलाधिकारी (सीओ)...

रांची: नामकुम अंचल कार्यालय में शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक आउटसोर्सिंग अमीन ने ड्यूटी पर तैनात अंचलाधिकारी (सीओ) कमल किशोर सिंह के साथ न केवल बदसलूकी की, बल्कि उन्हें सरेआम गोली मारने की धमकी भी दे डाली. इस दुस्साहस के बाद सीओ ने मामले की लिखित शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी अमीन को हिरासत में ले लिया है.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, अंचल कार्यालय में कार्यरत आउटसोर्सिंग अमीन मो. सैयद अली शनिवार को सीओ कमल किशोर सिंह के कक्ष में दाखिल हुआ. वह किसी विशेष कार्य को लेकर सीओ पर अनुचित दबाव बनाने लगा.जब सीओ ने नियम विरुद्ध कार्य करने से मना किया, तो अमीन आपा खो बैठा और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा.सीओ द्वारा फटकार लगाए जाने और सुरक्षा गार्डों की मदद से कार्यालय से बाहर निकाले जाने पर आरोपी और उग्र हो गया. वह दोबारा कार्यालय में घुसा और अंचलाधिकारी को देख लेने तथा गोली मारने की धमकी देने लगा.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *