सिमडेगा: मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार ईद-उल-फितर सिमडेगा में बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है.जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के ईदगाह और मस्जिदों में निर्धारित समय पर ईद की नमाज अदा की गई. मस्जिदों की अपेक्षा ईदगाह में लोगों की अधिक भीड़ देखी गई.

शहर के ईदगाह में सुबह साढ़े आठ बजे नमाज अदा की गई. यहां खैरनटोली के इमाम मौलाना हाफिज तौफीक के नेतृत्व में लोगों ने अपने परिवार, देश की अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ मांगी.
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी. नए कपड़ों में सजे बच्चे विशेष रूप से उत्साहित नजर आए. मुस्लिम बहुल इलाकों में पूरे दिन खुशी का माहौल बना रहा और दावतों का दौर चलता रहा.
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सिमडेगा एसपी, एसडीओ, एसडीपीओ, मजिस्ट्रेट और थाना प्रभारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा.

