रांची: झारखंड पुलिस के अधिकारियों और जवानों के लिए वर्दी के नियम में बदलाव किया गया है. राज्य में बढ़ते तापमान और ग्रीष्म ऋतु (गर्मी के मौसम) के आगमन को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने नया आदेश जारी किया है. आगामी नौ मार्च से राज्य के सभी पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी आस्तीन मुड़ी हुई (हाफ स्लीव्स) ग्रीष्मकालीन वर्दी धारण करेंगे. यह आदेश नौ मार्च से लागू होगा. पुलिसकर्मी 15 नवंबर तक इसी ड्रेस कोड का पालन करेंगे. फुल आस्तीन की जगह आस्तीन मोड़कर वर्दी पहनी जाएगी, साथ ही टोपी लगाना अनिवार्य होगा. आईजी प्रोविजन द्वारा जारी पत्र के अनुसार, पूर्व में नवंबर 2025 में शीतकालीन वर्दी पहनने का निर्देश दिया गया था. अब मौसम में बदलाव और गर्मी की शुरुआत को देखते हुए डीजीपी ने वर्दी में बदलाव की स्वीकृति दे दी है.
पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि फील्ड ड्यूटी पर तैनात जवानों से लेकर कार्यालयों में बैठने वाले अधिकारियों तक, सभी को इस आदेश का पालन करना होगा.


