Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

सिगरेट नहीं देने पर दुकान में लगाई थी आग, दो आरोपी गिरफ्तार

पलामू: जिले के सुआ स्थित निराला टोला में होली की रात सिगरेट नहीं देने पर दुकान में आग लगाने का मामला सामने...

पलामू: जिले के सुआ स्थित निराला टोला में होली की रात सिगरेट नहीं देने पर दुकान में आग लगाने का मामला सामने आया था. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था और स्थानीय लोगों में भी आक्रोश देखा गया.

दुकानदार की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई

घटना के बाद पीड़ित दुकानदार राजेश कुमार गुप्ता ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में छापेमारी अभियान चलाया.

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की कार्रवाई के दौरान इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों में 18 वर्षीय ओमप्रकाश कुमार सिंह और एक नाबालिग शामिल है. दोनों ने नशे की हालत में इस घटना को अंजाम दिया था.

Also Read:रहें सावधान! मौसम का मूड होगा खराब, आंधी पानी के साथ ठनका गिरने की संभावना, अलर्ट जारी

पूछताछ में कबूला जुर्म

पुलिस की पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया. उन्होंने बताया कि सिगरेट नहीं मिलने पर गुस्से में आकर उन्होंने दुकान में आग लगा दी थी.

नाबालिग को बाल सुधार गृह, मुख्य आरोपी न्यायिक हिरासत में

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है, जबकि प्राथमिकी अभियुक्त ओमप्रकाश कुमार सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *