पटना जंक्शन में नई सुरक्षा नियम, QR कोड के बिना एंट्री नहीं

  News Desk :बिहार की राजधानी का प्रमुख रेलवे स्टेशन, पटना जंक्शन,अब यात्रियों के लिए और अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बन गया...

 

News Desk :बिहार की राजधानी का प्रमुख रेलवे स्टेशन, पटना जंक्शन,अब यात्रियों के लिए और अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बन गया है. भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने एंट्री नियम सख्त कर दिए हैं.अब स्टेशन में प्रवेश करने के लिए यात्रियों को अपने टिकट का QR कोड स्कैन कराना अनिवार्य होगा और सामान की जांच भी की जाएगी.

मेट्रो जैसी डिजिटल और आधुनिक व्यवस्था

स्टेशन में कदम रखते ही यात्रियों को मेट्रो जैसी डिजिटल और आधुनिक व्यवस्था का अनुभव होगा. हर यात्री को स्कैनिंग गेट से होकर ही प्लेटफॉर्म तक जाना होगा.बिना टिकट या QR स्कैनिंग के स्टेशन के अंदर प्रवेश संभव नहीं होगा.

भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा बढ़ाने का कदम

रेलवे प्रशासन का मुख्य उद्देश्य भीड़ को नियंत्रित करना और बिना टिकट यात्रा को रोकना है.इससे स्टेशन पर सुरक्षा और व्यवस्था में सुधार होगा और यात्रियों के लिए सफर और आसान होगा.

स्मार्ट स्टेशन का अनुभव

QR कोड आधारित डिजिटल सिस्टम से स्टेशन में एंट्री प्रोसेस पूरी तरह डिजिटल हो जाएगी.यात्रियों को लंबी लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं होगी और स्टेशन का अनुभव अब और आसान और सुरक्षित होगा.

पटना जंक्शन पर अब एयरपोर्ट जैसी सुरक्षा, सामान की जांच अनिवार्य

नई व्यवस्था के तहत स्टेशन में प्रवेश करते ही यात्रियों के सामान की जांच अनिवार्य कर दी गई है.स्टेशन में अत्याधुनिक स्कैनिंग मशीनें लगाई गई हैं,जो एयरपोर्ट और मेट्रो स्टेशन की तरह काम करेंगी. ये मशीनें संदिग्ध वस्तुओं को तुरंत पहचान लेंगी और सुरक्षा को पहले से मजबूत बनाएंगी.

CCTV नेटवर्क से होगी लगातार निगरानी

स्टेशन के प्रमुख स्थानों पर हाई-रिज़ॉल्यूशन CCTV कैमरे लगाए गए हैं.ये कैमरे सेंट्रल कंट्रोल रूम से हर गतिविधि की निगरानी करेंगे. किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी.

टिकट जांच अब और सख्त

रेलवे प्रशासन ने टिकट जांच को भी कड़ा कर दिया है. मुख्य टिकट निरीक्षक(Chief Ticket Inspector) की गाइडेंस में TTE की टीम स्टेशन में तैनात रहेगी. एंट्री गेट से लेकर प्लेटफॉर्म तक यात्रियों की लगातार जांच होगी.बिना टिकट पाए जाने पर जुर्माना लगाया जाएगा.

यात्रियों से अपील

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे नई सुरक्षा व्यवस्था का पालन करें और सहयोग दें.यात्रा से पहले टिकट जरूर लें,QR स्कैनिंग में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत रेलवे पुलिस को दें.

इस नए नियम से स्टेशन पर भीड़ को कंट्रोल किया जा सकेगा और बिना टिकट यात्रा रोकने में मदद मिलेगी.इसके साथ ही सुरक्षा बढ़ेगी और स्टेशन की व्यवस्था ठीक रहेगी .

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *