Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

सोशल मीडिया पर कट्टे के साथ फोटो पोस्ट करना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पलामू: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो पोस्ट करना एक व्यक्ति को भारी पड़...

पलामू: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो पोस्ट करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया. पुलिस ने वायरल तस्वीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को अवैध देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार कर लिया.

सोशल मीडिया पोस्ट से खुला मामला

मामला तब सामने आया जब 6 मार्च को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लवकुश पासवान नामक अकाउंट से एक तस्वीर साझा की गई. इस तस्वीर में एक व्यक्ति हाथ में हथियार लिए हुए नजर आ रहा था. मामला सामने आते ही पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया और जांच शुरू की गई.

आरोपी की हुई पहचान

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के शिवाबिधा निवासी 42 वर्षीय सरजु पासवान उर्फ सरजू राम के रूप में की. शुरुआती दबिश के दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था.

Also Read: झारखंड में 1.24 लाख करोड़ निवेश का प्रस्ताव, 45 हजार रोजगार सृजन की संभावना: संजय प्रसाद यादव

छापेमारी में बरामद हुआ अवैध कट्टा

सोमवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी के घर पर फिर से छापेमारी की. सघन तलाशी के दौरान कमरे के एक कोने में बालू के भीतर छिपाकर रखा गया एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया गया. पुलिस ने हथियार जब्त करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया.

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस मामले में हुसैनाबाद थाना में आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कांड संख्या 53/26 दर्ज किया गया है. गिरफ्तार आरोपी को कागजी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

छापेमारी टीम में शामिल रहे ये अधिकारी

पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चंदन कुमार के साथ मुकेश कुमार सिंह, रमण यादव, सोनू कुमार गुप्ता और उमेश बैठा सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *