न्यूज वेव ब्रेकिंगः सरकारी विभागों में योजनाओं के लिए चालू है दे धना धन, एक लाख 10 हजार करोड़ से अधिक राशि की स्वीकृति

Ranchi: चालू वित्तीय वर्ष 31 मार्च को समाप्त हो जाएगा. वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए एक लाख 45 हजार करोड़ का बजट...

Ranchi: चालू वित्तीय वर्ष 31 मार्च को समाप्त हो जाएगा. वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए एक लाख 45 हजार करोड़ का बजट है. इस वित्तीय वर्ष की समाप्ति में 10 दिन शेष बजे हैं. आज की तारीख विभिन्न विभागों के लिए 3610 एलोटमेंट के एवज में एक लाख 10 हजार करोड़ रुपए से भी ज्यादा की स्वीकृति दी गई है. इसके एवज में 95 हजार करोड़ से अधिक की राशि खर्च की जा चुकी है. लेकिन केंद्र प्रायोजित योजनाओं के लिए मिली राशि का 34 फीसदी ही खर्च हो पाया है. वहीं राज्य योजना मद से 65 फीसदी से अधिक राशि खर्च की जा चुकी है.

वित्त विभाग के सचिव ने दिया निर्देश

वित्त विभाग के सचिव प्रशांत कुमार ने सभी विभागों के सभी अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव,सचिव व विभागाध्यक्ष को निर्देश दिया है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में उपबंधित वैसी राशि, जिसका व्यय वर्तमान वित्तीय वर्ष में संभव नहीं है, का प्रत्यर्पण के कारणों का स्पष्ट उल्लेख करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए राशि का ऑनलाइन प्रत्यर्पण 31 मार्च तक करें. 31 मार्च तक जो राशि व्यय व प्रत्यर्पित नहीं की जाएगी उसे लैप्स माना जाएगा. प्रत्यर्पण के लिए संचिका में वित्त विभाग की सहमति आवश्यक नहीं है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *