रांचीः झारखंड कैडर के IAS अफसरों के पास करोड़ों की जमीन और फ्लैट है. देश के हर कोने में इन्होंने जमीन और फ्लैट खरीदा है. झारखंड सहित नोएडा, द्वारका, बिहार, कर्नाटक, पुणे, पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में इनकी संपत्ती है. लेकिन खास बात यह भी है कि अपर मुख्य सचिव मस्त राम मीणा और ऊर्जा सचिव के श्रीनिवास के पास संपत्ति के नाम पर कुछ भी नहीं है. अब तक झारखंड कैडर के 155 आइएएस अफसरों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा सौपा है.

करोड़ों की घर जमीन के साथ पेट्रोल पंप भी
IAS अफसरों के पास करोड़ों की घर-जमीन के साथ पेट्रोल पंप भी है. एक अफसर को अपनी संपत्ति से 5.76 लाख सालाना इनकम भी होता है. अफसरों से कृषि योग्य भूमि भी खरीदी है.
जानिए किस अफसर के पास कितनी संपत्ति है
शैलेश कुमार सिंह
• देवघर में जमीन और घर
• रांची के सांगा में 6000 वर्गफीट में जमीन
निधि खरे
• गोतम बुद्धा नगर यूपी में 2000 वर्गफीट जमीन, कीमत 1.19 करोड़
• ओल्ड एजी कॉपरेटिव कॉलोनी रांची में एक करोड़ का घर
• रांची सांगा में 7820 वर्गफीट जमीन
अविनाश कुमार
• बिहार के सीता मढ़ी में 1.18 एकड़ कृषि भूमि, सालाना इनकम 50 हजार रुपए
• मुज्जफरपुर में एक कट्ठा जमीन
• गोमती नगर लखनऊ में 6000 वर्गफीट जमीन
• दानापुर पटना में 3414 वर्गफीट जमीन
• नई दिल्ली द्वारका में 1780 वर्गफीट में फ्लेट, सालाना इनकम 5.76 लाख रुपए
• अशोक नगर रांची में 1600 वर्गफीट जमीन
• धुर्वा रांची में 7820 वर्गफीट जमीन
• सीतामढ़ी बिहार में 20 एकड़ कृषि भूमि
• पाटलिपुत्रा कॉलोनी पटना में 3402 वर्गफीट जमीन
• बोरिंग रोड पटना में 1210 वर्गफीट जमीन
नितिन मदन कुलकर्णी
• अरगोड़ा रांची में 70 लाख का घर
• अरगोड़ा में एक करोड़ का घर
सत्येंद्र सिंह
• देहरादून में घर
• गौतमबुद्ध नगर यूपी में फ्लैट
• कांके सांगा में जमीन
वंदना दादेल
• बरियातू रांची में 7500 वर्गफीट जमीन
• खेल गांव में 1600 वर्गफीट में फ्लैट
सुनील वर्णवाल
• गौतम बुद्धा नगर यूपी में 500 वर्गमीटर जमीन
• रांची सांगा में 7810 वर्गफीट जमीन
• होटवार खेल गांव में 1626 वर्गफीट में फ्लेट
• खूंटी में 58 डिसमिल जमीन
अराधना पटनायक
• कांके में 6000 वर्गफीट जमीन
• बरियातू में 1766 वर्गफीट में घर
• पुडूचेरी में 1200 वर्गफीट में घर
सुनील कुमार
• रांची में जमीन
• कानपुर में घर
• रांची में 2.23 करोड़ का घर
• चौपारण में पेट्रोल पंप
राहुल पुरवार
• शिकारपुर नॉर्थ परगना में 2450 वर्गफीट में घर
• गुड़गांव में 1765 वर्गफीट में घर
• बांदा यूपी में 2.78 हेक्टेयर कृषि भूमि
• कांके में 7820 वर्गफीट जमीन
मनीष रंजन
• छपरा में जमीन
• पुणे में घर
• रांची में जमीन
• देहरादून में जमीन
• रांची में फ्लैट
मंजूनाथ भजंत्री
• कर्नाटक में घर, कीमत 95 लाख
• पिठोरिया में फ्लैटः कीमत 48.69 लाख
• कर्नाटक में 5520 वर्गफीट जमीन , कीमत 2.35 करोड़
यह भी पढ़ें: चतरा: स्कॉर्पियो और बाइक के बीच टक्कर, तीन लड़के की दर्दनाक मौत, एक गंभीर रूप से घायल

