राहुल गांधी पर फिर आक्रामक हुए निशिकांत दुबे, कहा- “लीडर ऑफ प्रोपेगेंडा” जैसा नेता पहले कभी नहीं देखा

New Delhi : झारखंड के गोड्डा से भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड नेता निशिकांत दुबे ने एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल...

New Delhi : झारखंड के गोड्डा से भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड नेता निशिकांत दुबे ने एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि संसद नहीं चल रही है, जबकि वह इस विषय पर सदन में बोलना चाहते थे. राहुल गांधी पर तीखी टिप्पणी करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि इतना कमजोर विपक्ष और “लीडर ऑफ प्रोपेगेंडा” जैसा नेता उन्होंने लोकतंत्र में पहले कभी नहीं देखा. उन्होंने आरोप लगाया कि नासमझी को घमंड में बदलकर विपक्ष लगातार बयानबाजी कर रहा है.

चीन के मुद्दे पर भाजपा सांसद ने कांग्रेस को घेरा

चीन के मुद्दे पर भाजपा सांसद ने कहा कि सवाल चीन का है और पूरी दुनिया जानती है कि चीन पहले भारत का पड़ोसी नहीं था. उस समय नेपाल, भूटान और तिब्बत तीन बफर स्टेट थे. साल 1950 में तिब्बत पर चीन का नियंत्रण स्थापित होने के बाद चीन भारत का पड़ोसी बना. भाजपा सांसद ने कहा कि 1962 के भारत-चीन युद्ध में चीन ने लगभग 38 हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र, जिसमें अक्साई चिन शामिल है, पर कब्जा कर लिया. उन्होंने आगे कहा कि इसके बाद भी कई सवाल अनुत्तरित रहे.

विपक्ष संसद में चर्चा से बच रहा : निशिकांत

निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया कि 1969 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार के गृहमंत्री विद्याचरण शुक्ला ने संसद में कहा था कि चीन ने 1962 के बाद किस तरह अपने जासूसों को दूतावास के जरिए बढ़ाने की कोशिश की. निशिकांत दुबे ने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे पर संसद में चर्चा से बच रहा है. उनका कहना था कि यदि इस विषय पर चर्चा होती है तो कई बातें सामने आ जाएंगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *