भारत ही नहीं विदेशों में भी ‘धुरंधर 2’ का तूफान, 5 दिन में 856 करोड़ कमाए

NEWS DESK: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने भारत ही नहीं, विदेशों में भी शानदार कमाई करते हुए इतिहास रच दिया...

NEWS DESK: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने भारत ही नहीं, विदेशों में भी शानदार कमाई करते हुए इतिहास रच दिया है. यह जासूसी एक्शन थ्रिलर फिल्म सिर्फ 5 दिनों में ही भारत में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर चुकी है. वहीं इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 856 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है.

पहले सोमवार को 44% गिरावट, फिर भी मजबूत पकड़

हालांकि पहले वीकेंड के बाद फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है. पहले सोमवार को इसकी कमाई में करीब 44% की गिरावट आई और यह लगभग 65 करोड़ रुपये रही. इसके बावजूद फिल्म की रफ्तार अभी भी मजबूत बनी हुई है.

भारत में 500 करोड़ क्लब में एंट्री

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का अब तक का इंडिया नेट कलेक्शन 519.12 करोड़ रुपये हो चुका है, जबकि इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 619.76 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है और अब तक 236 करोड़ रुपये कमा चुकी है.

100 करोड़ ओपनिंग करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म

इस तरह ‘धुरंधर 2’ ने सिर्फ 5 दिनों में ही वर्ल्डवाइड 856 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने प्रीमियर डे पर 43 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड ओपनिंग की थी और ओपनिंग डे पर 100 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म भी बन गई थी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *