मीन राशि की सूर्य संक्रांति पर तिरुपति बालाजी मंदिर में 922वां खिचड़ी भंडारा, महाभिषेक और विशेष पूजा के बाद 1392 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया खिचड़ी महाप्रसाद

रांची : मीन राशि की सूर्य संक्रांति पर्व के पुण्य काल में दिव्यदेशम् श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर (तिरुपति बालाजी) मंदिर में 922वां खिचड़ी भंडारा...

रांची : मीन राशि की सूर्य संक्रांति पर्व के पुण्य काल में दिव्यदेशम् श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर (तिरुपति बालाजी) मंदिर में 922वां खिचड़ी भंडारा आयोजित किया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने खिचड़ी महाप्रसाद ग्रहण किया. कार्यक्रम की शुरुआत अखिललोकलोकेश्वर देवदेवोत्मा भगवान श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर की उद्यास्तमन सेवा के अंतर्गत महाभिषेक से हुई. इस दौरान समुज्ज्वला अभिषेकम्, परिरंजीत शुद्धोधका अभिषेकम्, गंगाजल अभिषेकम्, महाहरीद्राजल अभिषेकम्, वेंकटेश मूलविग्रह सहित चतुर्व्यूह मूर्ति का केसर मिश्रित जलाभिषेकम्, गौक्षीर अभिषेकम् और दधि आदि से क्रमवार महाभिषेक कराया गया. इसके बाद भगवान को दिव्य वस्त्राभूषणों से सुसज्जित कर महाआरती की गई और घंटा-नादस्वर के बीच खिचड़ी महाप्रसाद का भोग लगाया गया. वेदध्वनियों और देशिक स्तोत्रों के मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न हुई, जिसमें कुल 1392 श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया. इस अवसर पर खिचड़ी महाप्रसाद का निवेदन रांची निवासी श्री विकास शर्मा और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रूचिता शर्मा ने किया, जबकि उद्यास्तमन सेवा और महाभिषेक के यजमान श्री दीपक सुलतानिया और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती नेहा सुलतानिया रहे.

पाप मोचनी एकादशी 15 मार्च को मनाई जाएगी


मंदिर से मिली जानकारी के अनुसार चैत्र कृष्ण पक्ष की पाप मोचनी एकादशी का व्रत 15 मार्च रविवार को मनाया जाएगा. इस बार दशमी का मान अधिक होने के कारण वैष्णव परंपरा के अनुसार शनिवार को पड़ने वाली विद्ध एकादशी का त्याग कर रविवार को ही एकादशी व्रत रखा जाएगा. इस दिन सूर्योदय स्पर्श एकादशी व्रत के लिए संपूर्ण मानी जाएगी और अगले दिन द्वादशी में पारण का लाभ मिलेगा. एकादशी व्रत का पारण 16 मार्च सोमवार को प्रातः 7.40 बजे तक किया जा सकेगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *