Ranchi: शहर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. कई निजी स्कूलों की बसों और वैन में सुरक्षा नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है, जिससे बच्चों की जान जोखिम में पड़ रही है.
पेरेंट्स एसोसिएशन ने जताया विरोध
इस मामले को लेकर झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने कड़ा विरोध जताया है. उन्होंने उपायुक्त, रांची को ईमेल के जरिए शिकायत भेजकर तुरंत कार्रवाई की मांग की है.
बसों में सुरक्षा व्यवस्था नदारद
अजय राय ने बताया कि ज्यादातर स्कूल बसें सिर्फ ड्राइवर और खलासी के भरोसे चल रही हैं, जबकि कई वैन में तो सिर्फ ड्राइवर ही होता है. ऐसे में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.
नियमों की हो रही अनदेखी
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और परिवहन विभाग के नियम साफ कहते हैं कि हर स्कूल वाहन में एक शिक्षक या अधिकृत स्टाफ का होना जरूरी है. लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि इन नियमों को नजरअंदाज किया जा रहा है.
Also Read: IAS अधिकारी की पोस्टिंग, वंदना दादेल को मिली ये जिम्मेदारी
अभिभावकों में बढ़ा आक्रोश
इस लापरवाही से अभिभावकों में गुस्सा और चिंता दोनों बढ़ रहे हैं. पेरेंट्स एसोसिएशन ने प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है.
मुख्य मांगें
. हर स्कूल बस और वैन में शिक्षक या अधिकृत स्टाफ अनिवार्य किया जाए
. नियम तोड़ने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई हो
. परिवहन और शिक्षा विभाग मिलकर जांच अभियान चलाएं
प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग
अजय राय ने साफ कहा कि बच्चों की सुरक्षा के मामले में कोई समझौता नहीं होना चाहिए. उन्होंने जिला प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप कर ठोस कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि अभिभावकों का भरोसा कायम रह सके.
