पाकुड़ पुलिस को मिली 11 नई बोलेरो, गश्ती और त्वरित कार्रवाई होगी मजबूत

पाकुड़: पुलिस मुख्यालय की ओर से पाकुड़ जिले को 11 नई बोलेरो गाड़ियों की सौगात मिली है. इन नए वाहनों के शामिल...

पाकुड़: पुलिस मुख्यालय की ओर से पाकुड़ जिले को 11 नई बोलेरो गाड़ियों की सौगात मिली है. इन नए वाहनों के शामिल होने से जिले में पुलिसिंग व्यवस्था और मजबूत होने की उम्मीद है. डीएसपी अजय आर्यन ने बताया कि नए वाहनों के मिलने से पुलिस की गश्ती व्यवस्था और त्वरित कार्रवाई की क्षमता में काफी सुधार होगा, जिससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी.

एरिया डोमिनेशन मार्च कर दिया संदेश.
नए वाहनों के साथ पुलिस की ओर से एरिया डोमिनेशन मार्च भी निकाला गया. इस दौरान आम लोगों को आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने का संदेश दिया गया. मार्च में पुलिस के कई अधिकारी और जवान शामिल रहे और जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *