Click Here
Click Here
Click Here

बजट सत्र: CP सिंह ने ली चुटकी, कहा- उद्योग मंत्री को भी विदेश दौरे में ले जाया जाए

रांची: झारखंड विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के 15वें दिन कुशवाहा शशि भूषण मेहता ने पांकी में फूड प्रोसेसिंग यूनिट के...

रांची: झारखंड विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के 15वें दिन कुशवाहा शशि भूषण मेहता ने पांकी में फूड प्रोसेसिंग यूनिट के तहत चीनी मिल सहित अन्य उद्योग लगाने की बात कही. इस पर उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि सरकार उद्योग नहीं लगाती. अब कंपनियां आवेदन देंगी तो इस पर विचार किया जाएगा.

इस पर सीपी सिंह ने कहा कि राज्य सरकार उद्योग और पूंजी निवेश के लिए विदेश दौरा करती है. उद्योग मंत्री को भी विदेश दौरे में ले जाया जाए. उदय शंकर सिंह ने देवघर में शिक्षकों की कमी का मामला रखा. इस पर मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा कि 784 बच्चों के लिए 17 शिक्षक हैं, जो पर्याप्त हैं. स्कूल में बेंच-डेस्क भी लग रहे हैं.

Also Read: विधानसभा में उठा पलामू के अंचल कार्यालयों में भ्रष्टाचार का मुद्दा, विधायक आलोक चौरसिया ने मांगी विशेष जांच

2013 के बाद खनन कंपनियों पर नियम लागू होगा: दीपक बिरूआ

रौशन लाल चौधरी ने केरेडारी और बड़कागांव के विस्थापितों का मामला सदन में रखा. कहा कि विस्थापितों को कोई संवैधानिक अधिकार नहीं मिल रहा है. इस पर मंत्री दीपक बिरूआ ने कहा कि 2013 के बाद खनन कंपनियों पर राज्य सरकार के नियम लागू होंगे. विस्थापन आयोग का गठन हो रहा है.

अमित महतो ने सोनाहातू पूर्वी और पश्चिमी सड़क को पथ निर्माण विभाग में हस्तांतरण की बात कही. इस पर मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा कि यह सड़क 30 करोड़ की लागत से बनेगी. पथ विभाग ने अग्रिम योजना के तहत डीपीआर का सूत्रण कर लिया है.

पांकी सड़क में सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं: कुशवाहा शशि भूषण

कुशवाहा शशि भूषण मेहता ने कहा कि पांकी सड़क पर पिछले पांच साल में 500 लोगों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई. इसमें तेज गति से कोयला-पत्थर ढोने वाले वाहन चलते हैं. इसका चौड़ीकरण किया जाए. इस पर मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा कि चार मार्च को इसकी डिफॉल्ट लाइबिलिटी समाप्त हुई है.

इसका ट्रैफिक सेंसस कराया जाएगा. रागिनी सिंह ने कहा कि झरिया में नल-जल योजना का काम पूरा नहीं हुआ है. इस पर मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा कि 49 फीसदी काम पूरा हो गया है. एनएचएआई से आठ और रेलवे से दो एनओसी लेना है. एनओसी मिलते ही योजनाएं पूर्ण होंगी.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *