पाकुड़: रामनवमी की तैयारी जोरों पर, आज से शिव महापुराण कथा शुरू

पाकुड़: जिले के हिरणपुर में रामनवमी की तैयारियां जोरों पर हैं. जहां कलश यात्रा के साथ चैत्र नवरात्रि और रामनवमी का माहौल...

पाकुड़: जिले के हिरणपुर में रामनवमी की तैयारियां जोरों पर हैं. जहां कलश यात्रा के साथ चैत्र नवरात्रि और रामनवमी का माहौल भक्तिमय हो गया है.

शिव महापुराण कथा का शुभारंभ

वहीं आज से शिव महापुराण कथा शुरू हो रही है, जो 26 मार्च तक चलेगी. रामनवमी के मौके पर मेला सहित कई कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है. इलाके में उत्सव को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है.

सदियों पुरानी आस्था

हिरणपुर मवेशी हटिया स्थित बजरंगबली की पूजा सैकड़ों वर्षों से होती आ रही है. बताया जाता है कि कुआं खोदने के दौरान बजरंगबली की मूर्ति मिली थी, तभी से यहां पूजा की परंपरा चली आ रही है.

Also Read: सिमडेगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: PLFI के 9 उग्रवादी गिरफ्तार

7 वर्षों से भव्य आयोजन

पिछले 7 वर्षों से यहां रामनवमी का आयोजन बड़ी ही धूमधाम से किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं.

झांकी और अखाड़ा का आयोजन

इस दौरान 28 मार्च को भव्य झांकी और अखाड़ा निकाला जाएगा. 29 मार्च को कटप्पा झांकी और 30 मार्च को संथाली मेला के साथ ही कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *