Click Here

सिमडेगा: अवैध शराब पर पुलिस का एक्शन, दो लोग गिरफ्तार

सिमडेगा: अवैध शराब का निर्माण करने वाले दो लोगों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस कार्रवाई से...

सिमडेगा: अवैध शराब का निर्माण करने वाले दो लोगों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया.

गुप्त सूचना पर कार्रवाई

मामले में एसडीपीओ सिमडेगा बैजू उरांव ने बताया कि एसपी सिमडेगा को गुप्त सूचना मिली थी कि सरहुल और रामनवमी त्योहारों में खपाने के उद्देश्य से बराहमूड़ भोक्ता टोली में अवैध तरीके से शराब का निर्माण किया जा रहा है.

संयुक्त छापेमारी अभियान

सूचना के आलोक में उत्पाद विभाग और सिमडेगा पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी की गई. इस दौरान इलाके में सघन जांच अभियान चलाया गया.

Also Read: सिमडेगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: PLFI के 9 उग्रवादी गिरफ्तार

घर से शराब और महुआ बरामद

छापेमारी के दौरान भोक्ता टोली निवासी शीतल भोक्ता के घर से 10 लीटर शराब और 45 किलो जावा महुआ बरामद किया गया. वहीं अनीता देवी के घर से 12 लीटर शराब और 50 किलो जावा महुआ बरामद किया गया.

आरोपी गिरफ्तार, महुआ नष्ट

पुलिस ने जावा महुआ को नष्ट करते हुए अवैध शराब निर्माण करने वाले शीतल भोक्ता और अनीता देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *