पलामू: मनातू के पदमा में विराट हिंदू सम्मेलन संपन्न, उमड़ा जनसैलाब

​पलामू: जिले के पांकी विधानसभा अंतर्गत मनातू प्रखंड के पदमा स्थित देवी मंडप प्रांगण में सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में विराट...

Hindu conference
हिंदू सम्मेलन संपन्न

​पलामू: जिले के पांकी विधानसभा अंतर्गत मनातू प्रखंड के पदमा स्थित देवी मंडप प्रांगण में सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इस कार्यक्रम में पांकी विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता की अनुपस्थिति में उनके पुत्र शौर्य मेहता उर्फ कुकू बाबू ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और समाज की एकजुटता पर बल दिया. कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों में समाजसेवी रामदास साहू और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के झारखंड प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख विजय घोष शामिल रहे, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह का मार्गदर्शन किया.

धर्म परिवर्तन कराने वाली ताकतों से सावधान रहने की अपील

सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने सनातन संस्कृति की रक्षा और हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के प्रति गंभीर चिंता व्यक्त की. कार्यक्रम में विशेष रूप से धर्म परिवर्तन कराने वाली ताकतों से सावधान रहने की अपील की गई और स्पष्ट संदेश दिया गया कि धर्म की रक्षा से ही देश और समाज सुरक्षित रह सकता है.

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष लाला प्रसाद सहित कई धर्मप्रेमी मौजूद थे. साथ ही ​इस महत्वपूर्ण आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इनमें मुख्य रूप से मनातू विधायक प्रतिनिधि उद्देश्य यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद यादव, जिला परिषद सदस्य प्रदीप चावला, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतेंद्र यादव, अंतू यादव, सरोज चटर्जी, अरविंद मेहता और कार्तिक सिंह समेत भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे. पूरा कार्यक्रम भक्तिमय वातावरण और सामाजिक समरसता के संकल्प के साथ संपन्न हुआ.

यह भी पढ़ें: सरायकेला : सोहराई, रामनवमी व ईद को लेकर नीमडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी कड़ी नजर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *