Click Here
Click Here
Click Here

पलामू पुलिस की कार्रवाई: अवैध महुआ शराब के खिलाफ छापेमारी, भारी मात्रा में शराब और जावा महुआ नष्ट

Palamu: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीओपी 3 प्रभारी मंटू कुमार सिंह ने अपने थाना क्षेत्र में अवैध महुआ शराब के खिलाफ...

Palamu: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीओपी 3 प्रभारी मंटू कुमार सिंह ने अपने थाना क्षेत्र में अवैध महुआ शराब के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाया. इस अभियान के दौरान पुलिस बल ने टीओपी 3 क्षेत्र के विभिन्न ठिकानों पर दबिश दी और वहां से भारी मात्रा में बरामद अवैध महुआ शराब व जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया.

अवैध कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी

प्रभारी मंटू कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि पलामू एसपी का सख्त निर्देश है कि क्षेत्र में किसी भी तरह के गैरकानूनी कार्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अवैध शराब के निर्माण व बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

ALSO READ: लोहरदगा में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक, DC ने दिए कई अहम निर्देश

टीओपी थाना प्रभारी ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि वे इस अवैध धंधे से दूर रहें, अन्यथा पकड़े जाने पर उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *