पटना : बिहार में राज्यसभा की पांचों सीटों पर एनडीए का कब्जा, मुंह ताकते रह गये महागठबंधन के अमरेंद्र धारी सिंह

Patna: बिहार में हुए राज्यसभा की पांचों सीटों पर एनडीए ने जीत का परचम लहरा दिया. बिहार में राज्यसभा की पांचों सीट...

Patna: बिहार में हुए राज्यसभा की पांचों सीटों पर एनडीए ने जीत का परचम लहरा दिया. बिहार में राज्यसभा की पांचों सीट राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार जीत गए हैं. चार सीटों पर जीत तो पहले से ही तय थी. लेकिन, पांचवीं सीट पर महागठबंधन के उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह से एनडीए के उम्मीदवार शिवेश राम का मुकाबला हुआ. एनडीए के सभी 202 विधायकों ने वोट किया. लेकिन, महागठबंधन की ओर से चार विधायक (कांग्रेस के तीन और राजद के एक) विधायक विधानसभा नहीं पहुंचे. इनमें तीन कांग्रेस के और राजद के एक विधायक शामिल हैं. मतगणना के बाद एनडीए के सभी उम्मीदवारों की जीत की घोषणा कर दी गई.

एनडीए के जीतने वाले उम्मीदवार

जेडीयू से नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ने जीत दर्ज की वहीं भाजपा से नितिन नवीन और शिवेश राम जीते. रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने भी जीत हासिल की. जबकि राजद के अमरेंद्र धारी सिंह चुनाव में चारों खाने चित्त हो गये.

कांग्रेस के 3, राजद के 1 विधायक ने किया खेला

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने 202 विधायकों के बल पर अपने पांच उम्मीवार को चुनावी मैदान में उतारा था. इसमें से चार सीट पर तो जीत पहले से तय थी. लेकिन, पांचवीं सीट पर महागठबंधन की ओर से राजद ने अमरेंद्र धारी सिंह को चुनावी मैदान में उतार दिया. इस कारण पांचवी सीट पर एनडीए बनाम महागठबंधन मुकाबला हो गया. दोनों गठबंधन ने अपने अपने विधायकों को एकजुट करना शुरू किया. पहले तेजस्वी यादव ने विधायकों को एकजुट किया. तेजस्वी AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए. बसपा के एकमात्र विधायक सतीष यादव ने महागठबंधन को समर्थन दिया. 15 मार्च को तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के सभी विधायकों को पटना के होटल में ठहरने को कहा. चार विधायकों को छोड़ सभी होटल में आए. 16 मार्च को कांग्रेस के तीन और राजद के एक विधायक ने मतदान प्रक्रिया में भाग ही नहीं लिया. महागठबंधन को पांचवी सीट पर जीत के लिए 41 विधायकों की जरूरत थी. AIMIM और बसपा के दम पर तो महागठबंधन ने जीत का दावा कर दिया था लेकिन अंत में चार विधायकों ने खेला कर दिया. यह लोग मतदान के लिए ही नहीं पहुंचे.

हार पर बोले राजद विधायक- छल और धनबल का प्रयोग

हार के बाद राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने कहा कि अब तो पूरा देश जान गया कि कौन धनबल का प्रयोग करता है? भाजपा ने धनबल का प्रयोग किया है. यह छल किया गया है. यह जनता का अपमान है. महागठबंधन के चार विधायकों के नहीं पहुंचने पर कुमार सर्वजीत ने कहा कि मतदान प्रक्रिया में भाग नहीं लेने वालों विधायकों ने जनता के साथ धोखा दिया है. उनके ऊपर जिंदगी भर एक्स एमएलए का टैग लग जाएगा.

विपक्ष के आरोप बेबुनियाद : संजय झा

जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि पूरे बिहार में एक बड़ा मैसेज फिर से गया है. एनडीए की प्रचंड जीत है. हमारे पांचों उम्मीदवारों की शानदार जीत है. सीएम नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं. सीएम नीतीश कुमार ने बिहार को बदला है. आपदा के वक्त भी उन्होंने अपना धैर्य नहीं खोया. उनके पास काफी अनुभव है. विपक्ष के आरोपों पर संजय झा ने कहा कि आज अगर हमलोग 41 वोटों का ही बंटवारा करते थे तो भी शिवेश कुमार को 38 वोट और महागठबंधन के उम्मीदवार एडी सिंह को 37 वोट मिलता. विपक्ष के सारे आरोप बेबुनियाद है. सबकुछ पारदर्शी तरीके से हुआ है। जनता के सामने सारी बातें हैं. संजय झा ने कहा कि महागठबंधन को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं थी इसलिए सभी को होटल में रखा गया. कांग्रेस की कोई लीडरशीप नहीं है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *