चतरा: झारखंड में वर्तमान सरकार में न ही राज्य के जनता सुरक्षित है और न ही कोई विकास कार्य हो रहा है. राज्य में गुंडागर्दी और मानव तस्करी खूब हो रही है और सरकार इन सब को देखकर भी चुप है इससे यह प्रतीत होता है कि राज्य में अराजकता फैली हुई है. उक्त बातें शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल नाथ सहदेव ने चतरा में प्रेस वार्ता कर कही है.

भाजपा समर्थित उम्मीदवार को जीताने की अपील
प्रदेश प्रवक्ता सहदेव शुक्रवार को नगर परिषद चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार विद्यासागर आर्य के पक्ष में प्रचार करने आए थे. उन्होंने कहा की चतरा नगर परिषद के मतदाता से अपील है, कि आप भाजपा के समर्थित उम्मीदवार विद्यासागर आर्य को भारी मतों से जीत दिलाए. नगर परिषद क्षेत्र में होने वाले गोकस्सी को बंद करवा देंगे. चतरा नगर की मूल समस्या पानी की है उससे भी निजात दिलवाएंगे.
वहीं, भाजपा समर्थित उम्मीदवार ने कहा कि चत्तरा में होल्डिंग टैक्स की जो बढ़ी हुई दर है, उसे कम करवाना मेरी प्राथमिकता में शामिल है. मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव भोक्ता,काली यादव ,डॉ मृत्युंजय सिंह, कपिल पासवान,सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: रांची नगर निकाय चुनाव: सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सिटी एसपी के नेतृत्व में पुलिस का फ्लैग मार्च

