सरायकेला: सरायकेला–खरसावाँ जिला के गृह रक्षक नव-नामांकन हेतु आयोजित शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा कार्यक्रम के तहत दिनांक 04 अप्रैल 2026 को बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में सरायकेला प्रखंड के महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया.
इस अवसर पर कुल 1315 अभ्यर्थियों में से 860 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 455 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. शारीरिक दक्षता परीक्षा अंतर्गत आयोजित दौड़ में कुल 416 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए, जिनमें 144 पुरुष और 272 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं.
परीक्षा का आयोजन निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया. अभ्यर्थियों की सुविधा और परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं.
