PM Kissan Yojana:किसानों का इंतजार खत्म!इस दिन खाते में आएंगे 2-2 हजार रूपये

  News Desk:पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे है किसानों के लिए अच्छी खबर है.सरकार ने अब इसकी...

 

News Desk:पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे है किसानों के लिए अच्छी खबर है.सरकार ने अब इसकी ऑफिशियल डेट घोषित कर दी है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स X पर योजना के ऑफिशियल अकाउंट से जानकारी दी गई है कि 13 मार्च को पीएम किसान की 22वीं किस्त किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी. लंबे समय से इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों को इस दिन 2-2 हजार रूपये की राशि मिलेगी.

PM kissan 22nd installment: करोड़ों किसानों को तोहफा,13 मार्च को आएगी 2000 रुपए की किस्त

शुरुआत में कहा जा रहा था कि किसानों को फरवरी के अंत तक 2-2 हजार रूपये मिल जाएंगे,फिर होली से पहले किस्त आने की चर्चा हुई.बाद में कई रिपोर्ट्स में 13 मार्च की तारीख सामने आई,क्योंकि इस दिन प्रधानमंत्री असम के दौरे पर रहने वाले हैं.अब किसानों का लंबा इंतजार खत्म होने जा रहा है और 13 मार्च को किस्त जारी होने बात तय मानी जा रही है.हालांकि कुछ किसानों को यह रकम नहीं मिलेगी,अगर उनकी जरूरी प्रक्रिया पूरी नहीं है.

PM किसान योजना : इन किसानों को नहीं मिलेगा योजना का फायदा

  • ई-केवाईसी जरूरी-PM किसान योजना का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी पूरा होना चाहिए,नहीं तो किस्त रुक सकती है.
  • फार्मर Id जरूरी-अब ई-केवाईसी के साथ फार्मर आइडी बनवाना भी जरूरी कर दिया गया है.
  • बैंक डिटेल्स सही हो-फॉर्म भरते समय अकाउंट नंबर या IFSC code गलत होने पर किस्त आने में दिक्कत हो सकती है.
  • -आवेदन में दी गई जानकारी सही होनी चाहिए,वरना पैसे आने में दिक्कत हो सकती है.
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *