रांचीः झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने सरहुल और चैत्र रामनवमी के मौके पर शोभायात्रा के दौरान बिजली आपर्ति बाधित नहीं होने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी कर दिया है.


क्या किए गए हैं प्रावधान
- शोभायात्रा के दौरान बिजली कटने का समय कम होगा.
- शोभायात्रा वाले रूट पर पर्याप्त संख्या में विद्युत कर्मी तैनात रहेंगे.
- ट्रांसफॉर्मर और अन्य उपकरणों को चेतावनी साइन के साथ अस्थायी बैरिकेडिंग की जायेगी.
- शोभा यात्रा के दौरान ऊंचे वाहनों के इस्तेमाल पर रोक रहेगी.
- झंडे, वाहन, साउंड सिस्टम और झांकियों की ऊंचाई 13 फीट से ज्यादा नहीं होगी.
- बसों-ट्रकों या बड़े वाहनों की छत पर झंडा लेकर बैठने पर रोक रहेगी.
- झंडा खड़ा करने पर ध्यान रखना होगा कि वह बिजली के हाइटेंशन तारों के संपर्क में न आयें.
- समितियों को पर्याप्त संख्या में वॉलंटियर्स तैनात करने होंगे.
