Click Here
Click Here
Click Here

किसके सिर सजेगा डिप्टी मेयर का ताज, फैसला आज

रांचीः रांची नगर निगम के डिप्टी मेयर का ताज किसके सिर सजेगा इसका फैसला आज यानि गुरुवार को होगा. इसके लिए जोरदार...

deputy mayor result
deputy mayor result

रांचीः रांची नगर निगम के डिप्टी मेयर का ताज किसके सिर सजेगा इसका फैसला आज यानि गुरुवार को होगा.  इसके लिए जोरदार मुकाबला होने की संभावना है. इससे पहले रांची नगर निगम के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समाहरणालय भवन में होगा.  शपथ ग्रहण के बाद डिप्टी मेयर के लिए चुनाव होगा. डिप्टी मेयर के लिए भाजपा समर्थित वार्ड 31 के पार्षद नीरज कुमार और महागठबंधन की ओर से वार्ड 25 की पार्षद सुषमा राज के बीच जोरदार मुकाबला की संभावना है.

शपथ ग्रहण की तैयारी पूरी

मेयर और पार्षदों के शपथ ग्रहण की तैयारी पूरी कर ली गई हैष शपथ ग्रहण के बाद डिप्टी मेयर का चुनाव होगा। वोटिंग के बाद विजेता उम्मीदवार को डिप्टी मेयर घोषित किया जायेगा. इसके लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं. समर्थकों की भीड़ को देखते हुए सदर एसडीओ ने समाहरणालय परिसर में निषेधाज्ञा लागू कर दी है. पांच या उससे अधिक व्यक्ति एक साथ जमा नहीं हो सकेंगे. साथ ही किसी भी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र लेकर भवन में प्रवेश वर्जित रहेगा.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *