प्रेग्नेंसी कन्फर्म: दिव्यांका त्रिपाठी ने बेबी बंप के साथ दी खुशखबरी

    News Desk: टीवी एक्ट्रेस Divyanka Tripathi ने फैंस के साथ बड़ी खुशखबरी साझा करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी कन्फर्म कर दी...

 

 

News Desk: टीवी एक्ट्रेस Divyanka Tripathi ने फैंस के साथ बड़ी खुशखबरी साझा करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी कन्फर्म कर दी है. उन्होंने पति Vivek Dahiya के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए प्यारी तस्वीरें शेयर कीं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. शादी के करीब 10 साल बाद यह कपल अब अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहा है, जिससे उनके फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं.

दिव्यांका और विवेक ने अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी एक इमोशनल इंस्टा पोस्ट के जरिए शेयर की. उन्होंने लिखा कि, “10 साल बाद हमारी जिंदगी में एक नया मोड़ आया है. कुछ सफर ऐसे होते हैं जिन्हें जल्दी पूरा नहीं किया जाता, बल्कि साथ मिलकर उन्हें महसूस किया जाता है. जब लगता है कि कहानी अपने मुकाम तक पहुंच चुकी है, तभी जिंदगी उसमें एक नया और सबसे खूबसूरत रंग भर देती है.

उन्होंने आगे अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “हम अभी भी इस एहसास में खोए हुए हैं… यूं ही मुस्कुरा रहे हैं… दिल पूरी तरह कृतज्ञता से भरा है। अब हमारी जिंदगी का सबसे खास रोल शुरू होने वाला है—हम माता-पिता बनने जा रहे हैं.”

जून में गूंजेगी किलकारी: दिव्यांका-विवेक ने शेयर की खुशखबरी

दिव्यांका और विवेक ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर बातचीत में बताया कि उनके घर जून में नन्हा मेहमान आने वाला है. एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वह हर महीने उम्मीद के साथ प्रेग्नेंसी टेस्ट करती थीं, लेकिन जब पहली बार पॉजिटिव रिजल्ट आया तो उस एहसास को समझने और स्वीकार करने में थोड़ा वक्त लगा. वहीं विवेक ने यह खबर सुनकर खुशी जरूर जताई, लेकिन दोनों ने इसे तुरंत सेलिब्रेट करने के बजाय इस पल को शांति से महसूस करना बेहतर समझा.

दिव्यांका ने आगे बताया कि इस खबर के बाद उनके जीवन में कई बदलाव आए हैं. अब वह अपनी डाइट, एक्सरसाइज और रोजमर्रा की आदतों को लेकर काफी सजग हो गई हैं. उनका कहना है कि इस नए फेज ने उन्हें पहले से ज्यादा जिम्मेदार और सतर्क बना दिया है.

सेट से शुरू हुई कहानी, दोस्ती से बना जीवनसाथी का रिश्ता

दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत साल 2015 में टीवी शो ‘ये हैं मोहब्बतें’ के सेट से हुई थी, जहां पहले उनके बीच सिर्फ प्रोफेशनल रिश्ता था, जो धीरे-धीरे एक खूबसूरत रिश्ते में बदल गया.

सेट पर दोनों अक्सर लंबे समय तक साथ रहते थे, लेकिन उनके बीच बातचीत बेहद सीमित थी. धीरे-धीरे हालात बदले और इस रिश्ते को करीब लाने में एक्टर पंकज भाटिया ने खास भूमिका निभाई। उन्होंने ही दोनों को एहसास दिलाया कि वे एक-दूसरे के लिए सही जीवनसाथी साबित हो सकते हैं. इसके बाद दिव्यांका और विवेक ने कुछ समय तक एक-दूसरे को समझा और डेट किया। रिश्ते को नाम देते हुए दोनों ने 8 जुलाई 2016 को भोपाल में शादी कर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *