गर्मी से पहले रांची में जलापूर्ति सुनिश्चित करने की तैयारी शुरू, अवैध कनेक्शन पर चलेगा अभियान

रांची: रांची में सुचारु और पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आज रांची नगर निगम में अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई....

रांची: रांची में सुचारु और पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आज रांची नगर निगम में अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता उप प्रशासक रविंद्र कुमार ने की. इसमें जलापूर्ति शाखा के अधिकारियों और कर्मियों के साथ गर्मी के दौरान पानी की व्यवस्था, संभावित समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा हुई.

बैठक में उप प्रशासक ने निर्देश दिया कि सभी वार्डों में पानी से जुड़ी शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाए, ताकि नागरिकों को किसी तरह की परेशानी न हो. साथ ही जल कनेक्शन से जुड़े सभी आवेदनों का सात दिनों के भीतर निपटारा करने का निर्देश भी दिया गया.

नगर निगम के 70 वाटर टैंकरों के संचालन के लिए नियमित रोस्टर तैयार करने को कहा गया, ताकि जरूरत के अनुसार अलग-अलग मोहल्लों में पानी पहुंचाया जा सके. इसके अलावा पहले से चिन्हित ड्राई जोन वाले इलाकों में मोबाइल टैंकर के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर जलापूर्ति करने का निर्देश दिया गया.

उप प्रशासक ने यह भी कहा कि सभी HYDT और मिनी HYDT पर स्पष्ट नंबरिंग की जाए, जिससे शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई संभव हो सके.

इसके साथ ही नगर निगम की धावा दल को शहर में अवैध जल कनेक्शन और अवैध जार वाटर बॉटलिंग प्लांट के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. ऐसे मामलों में नियम के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी.बैठक के अंत में उप प्रशासक रविंद्र कुमार ने शहरवासियों से जल संरक्षण करने और पानी की बर्बादी से बचने की अपील की.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *