रामनवमी महापर्व की तैयारी शुरू, मेदिनीनगर में महावीर नवयुवक दल कार्यालय का उद्घाटन

पलामू: आगामी रामनवमी महापर्व को लेकर मेदिनीनगर शहर में उत्सव का माहौल बनने लगा है और तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू हो...

पलामू: आगामी रामनवमी महापर्व को लेकर मेदिनीनगर शहर में उत्सव का माहौल बनने लगा है और तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू हो गई हैं. इसी कड़ी में बुधवार को शहर के दुर्गा मंडप परिसर में श्री महावीर नवयुवक दल (जनरल) के रामनवमी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया.

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सदर अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) सुलोचना मीणा ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया, जिसके साथ ही महोत्सव से जुड़ी औपचारिक गतिविधियों का बिगुल फूंका गया.

इस गरिमामयी अवसर पर रामनवमी समिति और श्री महावीर नवयुवक दल के कई पदाधिकारी एवं शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान महावीर नवयुवक दल (जनरल) के अध्यक्ष मंगल सिंह, महामंत्री मनोहर कुमार लाली, गणेश गिरी, बबलू गुप्ता, विजय ओझा और अन्य वरिष्ठ सदस्यों ने पर्व की रूपरेखा पर चर्चा की.

उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने संकल्प लिया कि इस वर्ष भी रामनवमी का पर्व मेदिनीनगर की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप भव्य, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा. समिति के सदस्यों ने जोर देकर कहा कि प्रशासन और आम जनमानस के संयुक्त सहयोग से इस उत्सव को सफल बनाया जाएगा.

मेदिनीनगर की रामनवमी अपनी विशेष श्रद्धा और भक्ति के लिए जानी जाती है और इस बार भी इसे भव्य स्वरूप देने की पूरी तैयारी की जा रही है.

समारोह में मुख्य रूप से सुरेश जैन, पंकज जायसवाल, चैनपुर अध्यक्ष चंदू, रामनाथ चंद्रवंशी, दीपू सर्राफ, प्रदीप सिन्हा, दिनेश द्विवेदी, किशोर सिन्हा, रंजीत चंद्रवंशी, विवेक चौबे, राजकुमार गुप्ता, उत्तम सिंह, अभिजीत देव, मनीष वर्मन, राजकुमार वर्मन और बृजेश शुक्ला सहित भारी संख्या में समिति के सदस्य मौजूद थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *