Click Here
Click Here

सिमडेगा: 280 प्रतिबंधित पशु बरामद, 16 तस्कर हिरासत में

सिमडेगा: शनिवार को बोलबा प्रखंड के तलमंगा नवाटोली गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी का भंडाफोड़...

सिमडेगा: शनिवार को बोलबा प्रखंड के तलमंगा नवाटोली गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी का भंडाफोड़ किया. इस दौरान लगभग 280 पशुओं को बरामद किया गया और इस अवैध कारोबार में संलिप्त 16 आरोपियों को हिरासत में लिया गया.

गुप्त सूचना पर छापेमारी

add1

प्राप्त जानकारी के अनुसार उड़ीसा के सिकाजोर बाजार से पशुओं को लाकर अंबापानी बाजार ले जाया जा रहा था. इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर त्वरित छापेमारी अभियान चलाया गया.

मौके से तस्कर गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान पुलिस ने सभी पशुओं को जब्त कर लिया और तस्करों को मौके से हिरासत में ले लिया. इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया.

Also Read: तीखा हमला : राहुल गांधी पर केरल के CM विजयन का तीखा वार, कहा- वे सामान्य इंसान नहीं, बल्कि एक ‘दुर्लभ घटना’

तस्करी के नेटवर्क का खुलासा

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इस क्षेत्र में पिछले कई महीनों से पशु तस्करी का अवैध कारोबार चल रहा था. इस मामले में मो. नाकु, मो. चाकु और मो. चमन, सभी निवासी खटकुरबहाल (उड़ीसा) का नाम सामने आया है. पुलिस इनके नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों की पहचान के लिए गहन जांच कर रही है.

अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई

इस कार्रवाई के दौरान अंचल अधिकारी सुधांशु पाठक, डीएसपी रणबीर सिंह, थाना प्रभारी देवीदास मुर्मू, सुनील टोपनो और ब्रह्मदेव यादव सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे.

कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आगे की प्रक्रिया जारी है. साथ ही क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *