कम नंबर आने पर ट्यूशन टीचर की बेरहमी, दो बच्चों को बुरी तरह पीटा

सरायकेला: कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में एक निजी ट्यूशन शिक्षक की बेरहमी का मामला सामने आया है. परीक्षा में...

सरायकेला: कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में एक निजी ट्यूशन शिक्षक की बेरहमी का मामला सामने आया है. परीक्षा में कम नंबर आने पर शिक्षक ने अपने दो मासूम छात्रों की बुरी तरह पिटाई कर दी. इस घटना में एक बच्ची की उंगली फ्रैक्चर हो गई, जबकि दोनों बच्चों के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं.

कम नंबर आने पर की पिटाई

घटना जुगसलाई थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक प्रभात ने अपने दो छात्रों गुलाम गौश और मायरा फिरदौस को सोमवार को परीक्षा में कम नंबर आने पर बेरहमी से पीट दिया.

Also Read:धनबाद: गोंदूडीह में ट्रांसपोर्टिंग चालू कराने के विवाद में दो पक्षों में पत्थरबाजी और फायरिंग

मां ने शिक्षक पर लगाया गंभीर आरोप

बच्चों की मां तैयबा ने बताया कि शिक्षक प्रभात ने उनके बच्चों को बुरी तरह पीटा है, जिससे उन्हें काफी चोटें आई हैं. उन्होंने इस घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

पुलिस ने कराया प्राथमिक इलाज

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए बच्चों का प्राथमिक इलाज कराया. वहीं परिजनों की ओर से आरोपी शिक्षक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *