प्रोड्यूसर ने फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दिया अपडेट, इस खास दिन फैंस देखेंगे पहली झलक

NEWS DESK: साल 2026 की सबसे प्रतीक्षित फिल्म “रामायण” के लिए प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने राम नवमी के शुभ अवसर पर इंस्टाग्राम...

NEWS DESK: साल 2026 की सबसे प्रतीक्षित फिल्म “रामायण” के लिए प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने राम नवमी के शुभ अवसर पर इंस्टाग्राम के माध्यम से एक व्यक्तिगत नोट शेयर किया. इस पोस्ट में उन्होंने फिल्म की यात्रा के पीछे की कहानी साझा की और एक बड़ा अपडेट भी दिया. फिल्म में रणबीर कूपर, साईं पल्लवी और यश मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. इसे नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं.

प्रोड्यूसर ने अपने पोस्ट में लिखा: “शुभ राम नवमी! यह कहानी हम सभी की है और हमारा हर कदम गहरी जिम्मेदारी, भक्ति और लगन की भावना से प्रेरित है. हम चाहते हैं कि हमारी ‘रामायण’ अपने सच्चे स्वरूप और भव्यता में पूरी ईमानदारी के साथ जीवंत हो सके.

https://www.instagram.com/p/DWX0sFeCuLQ/?igsh=MXJ1bzh2bnI2eGlkeQ==

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के शुभ दिन पर राम की अगली झलक फैंस के साथ साझा की जाएगी. इसके अलावा, लंबे प्रयासों को दर्शाने के लिए एक ग्रैंड लॉन्च भी आयोजित किया जाएगा. इसे दुनिया भर में मनाया जाएगा. प्रोड्यूसर ने फैंस का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके प्यार, विश्वास और धैर्य के लिए आभार.

जानकारी के अनुसार, फिल्म को दो पार्ट्स में रिलीज़ किया जाएगा. पहला पार्ट इस साल दिवाली पर और दूसरा पार्ट अगले साल 2027 की दिवाली पर सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *