पंजाब किंग्स की धमाकेदार शुरुआत, गुजरात को रोमांचक मुकाबले में हराया

News Desk: आईपीएल 2026 की शुरुआत में पंजाब किंग्स ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अपने इरादे साफ कर दिए हैं. पिछले...

News Desk: आईपीएल 2026 की शुरुआत में पंजाब किंग्स ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अपने इरादे साफ कर दिए हैं. पिछले सीजन में खिताब से चूकने वाली टीम ने इस बार अपने पहले ही मुकाबले में गुजरात टाइटंस को रोमांचक अंदाज में 3 विकेट से हरा दिया.

डेब्यू में कॉनोली का जलवा

मुल्लांपुर में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब की जीत के हीरो रहे युवा बल्लेबाज कूपर कॉनोली, जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही नाबाद 72 रन की बेहतरीन पारी खेली. उनकी शानदार बल्लेबाजी के दम पर पंजाब ने आखिरी ओवर में 163 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया. गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अहम विकेट झटके और टीम की जीत की नींव रखी.

मैच का ट्रेंड इस सीजन के बाकी मुकाबलों जैसा ही रहा, जहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने ही जीत दर्ज की. पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, लेकिन शुरुआत में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने आक्रामक बल्लेबाजी कर दबाव बना दिया.

मिडिल ओवर्स में पलटा मैच, चहल-वैशाक की गेंदबाजी से गुजरात ढेर

हालांकि, मिडिल ओवर्स में पंजाब के गेंदबाजों ने मैच का रुख पलट दिया. मार्को यानसन ने पहला झटका दिया, जबकि चहल ने गिल को आउट कर बड़ी सफलता दिलाई. इसके बाद गुजरात की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई. जॉस बटलर ने 38 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन वह भी चहल का शिकार बन गए.

वहीं, विजयकुमार वैशाक ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके, जिससे गुजरात टाइटंस की टीम 162 रन पर सिमट गई.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *