Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड पुलिस मुख्यालय सख्त: 24 घंटे के भीतर मांगी VIP सुरक्षा में तैनात अंगरक्षकों की पूरी रिपोर्ट

  रांची: झारखंड के पुलिस डीजीपी कार्यालय ने राज्य के विभिन्न जिलों में विशिष्ट अति-विशिष्ट और अन्य व्यक्तियों को प्रदान की गई...

 

रांची: झारखंड के पुलिस डीजीपी कार्यालय ने राज्य के विभिन्न जिलों में विशिष्ट अति-विशिष्ट और अन्य व्यक्तियों को प्रदान की गई सुरक्षा को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को एक आधिकारिक पत्र जारी कर सुरक्षा में तैनात अंगरक्षकों का पूरा विवरण तलब किया है. आईजी अभियान द्वारा जारी इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सुरक्षा विवरण उपलब्ध कराने के लिए जिलों के पास केवल 24 घंटे का समय है. मुख्यालय ने इसे अति-आवश्यक श्रेणी में रखते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है.

इन जानकारियों की मांगी गई रिपोर्ट:

मुख्यालय द्वारा जारी प्रपत्र के अनुसार, सभी जिलों को निम्नलिखित छह बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी देनी होगी. जिनमें उन सभी विशिष्ट और अति-विशिष्ट महानुभावों और अन्य व्यक्तियों के नाम जिन्हें सुरक्षा प्रदान की गई है, संबंधित व्यक्ति की सुरक्षा में कितने अंगरक्षक तैनात हैं, सुरक्षा गार्ड कब से तैनात किए गए हैं, अंगरक्षकों के पास कौन-से और कितने हथियार मौजूद हैं. सुरक्षा प्रदान करने के लिए जारी किए गए आधिकारिक आदेश का विवरण शामिल है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *