रांची DC ऑफिस को फिर बम से उड़ाने की मिली धमकी, बम निरोधक दस्ता एक्टिव 

रांची: रांची सिविल कोर्ट, धनबाद सिविल कोर्ट और राज्य के अन्य सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी की घटना के...

रांची: रांची सिविल कोर्ट, धनबाद सिविल कोर्ट और राज्य के अन्य सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी की घटना के बाद अब एक बार फिर से रांची DC ऑफिस यानी रांची समाहरणालय भवन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है.

Also Read: धनबाद सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी

जानकारी के मुताबिक यह धमकी भरा मैसेज रांची डीसी के मेल पर ईमेल के जरिए भेजा गया है. इस तरह का मेल आने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए DC ऑफिस परिसर की सुरक्षा को और बढ़ा दिया गया है और पुलिस की टीम लगातार पूरे मामले पर नजर रख रही है.

जिस मेल आईडी से धमकी दी गयी है उसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है और इसके पीछे जो भी व्यक्ति है उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही. इस बीच बम निरोधक दस्ता समाहरणालय में सघन जांच और तलाशी अभियान चला रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *