रांची: कांके के सुकुरहुटू में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

रांची:कांके थाना क्षेत्र के सुकुरहुटू गांव में अपराधियों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना गुरुवार की...

रांची:कांके थाना क्षेत्र के सुकुरहुटू गांव में अपराधियों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना गुरुवार की देर शाम हुई है. जहां अज्ञात अपराधियों ने राजेंद्र मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. बताया जा रहा है कि अज्ञात अपराधियों ने घात लगाकर उन पर हमला किया और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं.गोली लगने के तुरंत बाद बुजुर्ग जमीन पर गिर पड़े और घटनास्थल पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया.अपराधी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए.घटना की सूचना मिलते ही कांके थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है और आगे की जांच में जुटी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *