Click Here
Click Here
Click Here

LPG संकट पर महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने की पेट्रोलियम मंत्री के इस्तीफे की मांग, मोदी सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

रांची: झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रमा खलखो ने गुरुवार को रांची स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र...

रांची: झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रमा खलखो ने गुरुवार को रांची स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने देश में बढ़ती महंगाई और एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे की मांग की.

महंगाई और गैस संकट पर सरकार को घेरा

रमा खलखो ने कहा कि देश में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर में 115 रुपये की बढ़ोतरी से आम जनता पर भारी बोझ पड़ा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कई राज्यों में एलपीजी सिलेंडर की कमी देखने को मिल रही है, जिससे लोगों को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है.

विदेश नीति पर भी उठाए सवाल

महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि अमेरिका से जुड़े मुद्दों के कारण भारत की विदेश नीति प्रभावित हो रही है. उन्होंने कहा कि इसी वजह से भारत रूस से सस्ता तेल खरीदने में भी बाधा का सामना कर रहा है, जिससे देश में ईंधन संकट की स्थिति बन रही है.

मोदी सरकार पर तीखा कटाक्ष

रमा खलखो ने कहा कि आज स्थिति यह है कि देश में तेल कब और कहां से खरीदा जाएगा, इसका फैसला भी बाहरी दबाव में लिया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने देश के हितों के साथ समझौता किया है.

“लाइन में खड़ा होना मोदी सरकार की पहचान”

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में जनता को बार-बार परेशानियों का सामना करना पड़ा है. नोटबंदी के दौरान बैंक की लाइन, कोरोना काल में ऑक्सीजन और श्मशान घाटों की लाइन और अब एलपीजी सिलेंडर के लिए लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं.

आंदोलन जारी रखने का ऐलान

रमा खलखो ने कहा कि महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता डरने वाली नहीं हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ उनका अभियान जारी रहेगा और वे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेंगी.

यह भी पढ़ें: रांची: कांके के सुकुरहुटू में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *