रांची: शहर में सरहुल शोभायात्रा जहां एक तरफ उत्साह के साथ निकला, वहीं दूसरी तरफ कचहरी चौक के समीप एक छोटा बच्चा लावारिस हालत में पाया गया है बच्चा काफी डरा हुआ है और लगातार रो रहा है. जानकारी के अनुसार, सरना समिति के सदस्यों को यह बच्चा कचहरी चौक पर अकेले भटकते हुए मिला. बच्चे की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समिति के सदस्य उसे तुरंत नजदीकी पुलिस कंट्रोल रूम लेकर आए. कंट्रोल रूम में मौजूद पुलिस कर्मियों और समिति के सदस्यों ने बच्चे का नाम और उसके माता-पिता के बारे में पूछने का प्रयास किया, लेकिन बच्चा अत्यधिक घबराया होने के कारण कुछ भी बता पाने में असमर्थ है. वह लगातार अपने माता-पिता को याद कर रो रहा है. एसएसपी आम आम नागरिकों से अपील की है कि इस संदेश और बच्चे की तस्वीर को अधिक से अधिक साझा करें ताकि उसके परिजनों तक जानकारी पहुंच सके. यदि आप इस बच्चे को पहचानते हैं या इसके परिवार के बारे में कोई जानकारी रखते हैं, तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या शहर के मुख्य कंट्रोल रूम में संपर्क करें.


