रांची : झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू का तीन दिवसीय दौरा, 11 से 13 मार्च तक रहेंगे झारखंड में

Ranchi: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सीडब्ल्यूसी के स्थायी आमंत्रित सदस्य एवं झारखंड प्रभारी के. राजू 11 से 13 मार्च तक झारखंड...

Ranchi: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सीडब्ल्यूसी के स्थायी आमंत्रित सदस्य एवं झारखंड प्रभारी के. राजू 11 से 13 मार्च तक झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे पार्टी के संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करेंगे और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की दिशा में मार्गदर्शन देंगे.

कांग्रेस प्रभारी का कार्यक्रम

• 11 मार्च: नई दिल्ली से रांची पहुंचेंगे और खूंटी जिले के तोरपा प्रखंड में ब्लॉक संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे. शाम को रांची स्थित झारखंड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में दावत-ए-इफ्तार कार्यक्रम में शामिल होंगे.
• 12 मार्च: रांची से जमशेदपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे.
• 13 मार्च: पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा में ब्लॉक संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे और कार्यकर्ताओं को आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार रहने का संदेश देंगे. इसके बाद रांची लौटकर हैदराबाद के लिए प्रस्थान करेंगे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *