Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड के तीन यूनिवर्सिटी में नए कुलपतियों की नियुक्ति, प्रो. राजीव मनोहर बने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के VC

रांची: झारखंड के तीन विश्वविद्यालयों में नए कुलपतियों की नियुक्ति की गई है. राजभवन ने इसका आदेश जारी कर दिया है. जारी...

रांची: झारखंड के तीन विश्वविद्यालयों में नए कुलपतियों की नियुक्ति की गई है. राजभवन ने इसका आदेश जारी कर दिया है. जारी आदेश के अनुसार प्रो. राजीव मनोहर को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची का वीसी बनाया गया है. डॉ. एला कुमार को जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का वीसी नियुक्त किया गया है. अभय कुमार सिंह को झारखंड राज्य मुक्त विश्वविद्यालय, रांची का वीसी नियुक्त किया गया है.

Also Read: देश बेरोजगारी से जूझ रहा, पीएम मोदी सार्वजनिक क्षेत्र छोड़ अडाणी और अंबानी पर दे रहे जोरः प्रदीप यादव

कौन कहां थे

• डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची: प्रो. राजीव मनोहर, वर्तमान में लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर.

• जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय: डॉ. एला कुमार, वर्तमान में इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वीमेन, दिल्ली में प्रोफेसर.

• झारखंड राज्य मुक्त विश्वविद्यालय, रांची: अभय कुमार सिंह, वर्तमान में नालंदा विश्वविद्यालय, राजगीर (बिहार) में प्रोफेसर व डीन.

नियुक्ति की शर्तें

तीनों कुलपति पदभार ग्रहण करने की तिथि से अधिकतम तीन वर्ष की अवधि तक या कुलाधिपति की इच्छा के अनुसार अपने पद पर कार्य करेंगे. इन नियुक्तियों के लिए संबंधित संस्थानों से विजिलेंस क्लीयरेंस प्राप्त होना अनिवार्य होगा.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *