Ranchi: झारखंड सरकार ने राज्य के मेडिकल यूनिवर्सिटी को क्रियाशील बनाने के लिए डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका पहला कुलपति नियुक्त किया है. वे वर्तमान में एम्स नई दिल्ली में कार्यरत हैं और अधिकतम तीन वर्ष या 70 वर्ष की आयु तक इस पद पर बने रहेंगे. स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. बता दें कि रांची के ब्रांबे स्थित पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान परिसर को मेडिकल यूनिवर्सिटी के लिए अस्थायी रूप से हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है. इस परिसर को स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित करने का आग्रह किया गया है, ताकि मेडिकल यूनिर्सिटी को को शीघ्र क्रियाशील किया जा सके.


