रांची नगर निगम चुनाव: प्रत्याशियों को आय-व्यय का हिसाब देना होगा, 19 मार्च को समाहरणालय में जमा करने का निर्देश

रांची : नगर निगम चुनाव संपन्न होने के बाद अब प्रशासन ने सभी प्रत्याशियों को उनके चुनावी खर्च का हिसाब देने का...

दूसरे चरण के आय व्यय का ब्यौरा सौंपते प्रत्याशी व उनके प्रतिनिधि
दूसरे चरण के आय व्यय का ब्यौरा सौंपते प्रत्याशी व उनके प्रतिनिधि

रांची : नगर निगम चुनाव संपन्न होने के बाद अब प्रशासन ने सभी प्रत्याशियों को उनके चुनावी खर्च का हिसाब देने का निर्देश दिया है. जिला प्रशासन की ओर से नोटिस जारी कर कहा गया है कि सभी उम्मीदवार 19 मार्च को समाहरणालय पहुंचकर अपने आय-व्यय का अंतिम विवरण जमा करें. चुनाव प्रचार के दौरान हुए खर्च और प्राप्त धनराशि का पूरा लेखा-जोखा निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत करना अनिवार्य किया गया है.

समय पर विवरण नहीं देने पर होगी कार्रवाई

प्रशासन ने साफ किया है कि जो प्रत्याशी तय समय सीमा के भीतर अपना आय-व्यय विवरण जमा नहीं करेंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों के अनुसार यह प्रक्रिया चुनावी पारदर्शिता बनाए रखने और नियमों के सख्त पालन के लिए बेहद जरूरी है. 19 मार्च को समाहरणालय में बड़ी संख्या में प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों के पहुंचने की संभावना है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *