Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

6 वर्षीय बच्ची की गुमशुदगी का सुखद अंत, ट्यूशन मास्टर के घर सो गई थी मासूम, पुलिस की सक्रियता से 12 घंटे में मिली

बेरमो: बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के निशनहाट से सोमवार रात लापता हुई 6 वर्षीय बच्ची अंशिका कुमारी उर्फ गुड्डू को पुलिस ने...

बेरमो: बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के निशनहाट से सोमवार रात लापता हुई 6 वर्षीय बच्ची अंशिका कुमारी उर्फ गुड्डू को पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर सुरक्षित बरामद कर लिया. बच्ची अपने ट्यूशन मास्टर के घर ही सो गई थी, जिससे परिजन और पुलिस पूरी रात अनहोनी की आशंका में परेशान रहे.

क्या था पूरा मामला

निशनहाट निवासी संजीत कुमार मालाकार ने सोमवार रात करीब 10:30 बजे स्थानीय थाने में सूचना दी कि उनकी पुत्री अंशिका शाम करीब 8 बजे से लापता है. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव ने बेरमो एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह को अवगत कराया.

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ के नेतृत्व में तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम ने रात भर कॉलोनी के लोगों और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला.

ट्यूशन मास्टर के घर में मिली बच्ची

तलाशी के दौरान मंगलवार सुबह पुलिस टीम ट्यूशन मास्टर सुरेश कुमार शर्मा के घर पहुंची, जहां जांच के दौरान बच्ची सुरक्षित मिली. पूछताछ में पता चला कि बच्ची ट्यूशन पढ़ने के बाद छठ का प्रसाद खाने निशनहाट मंदिर गई थी. इसके बाद वह पड़ोस में रहने वाले शंकर यादव के घर चली गई.

वापस लौटने पर वह ट्यूशन मास्टर के घर में ही एक पलंग के नीचे छिपकर सो गई थी. मंगलवार सुबह करीब 9 बजे जब वह जागी, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ.

पुलिस टीम की सक्रियता

इस पूरे ऑपरेशन में बोकारो थर्मल थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव, आईईएल थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो, कथारा ओपी प्रभारी राजेश कुमार प्रजापति सहित कई पुलिसकर्मी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया गया, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *